विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने देहरादून में की सीएम से मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली में प्रस्तावित शीतकालीन राष्ट्रीय खेलों के लिए आयोजकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया है। साथ ही खेलों और औली की समस्याओं को लेकर चर्चा भी की।
विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारी देहरादून में मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने सीएम को खेलों में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया। इसके अलावा उन्होंने ज्योतिर्मठ-औली रोपवे शीघ्र शुरू करने, औली में अच्छी तकनीकी की आर्टिफिशियल स्नो गन लगाने, औली मास्टर प्लान के तहत दो नए एडवांस स्कीइंग स्लोप विकसित करने, औली को अंतरराष्ट्रीय खेलों का केंद्र बनाने, स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण व रोजगार, अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर फेस्टिवल आयोजित के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के सामने रखे। एसोसिएशन के सचिव अजय भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ सहयोग का आश्वासन दिया है। सीएम से मिलने वालों में लक्ष्मण मेहता, हर्षमणि व्यास, अरविंद मौजूद रहे।