कर्णप्रयाग। गोयश ट्रस्ट समर्पित ट्रस्ट की ओर से माईथान की मंजू देवी को ट्रस्ट के विशिष्ट सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट की संस्थापिका गीता मैंदुली ने बताया कि मंजू देवी को सामाजिक गतिविधियों, संस्कृति के प्रति कार्य और ट्रस्ट के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें विशिष्ट सदस्य बनाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट समय-समय पर समाज में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। संवाद