फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फल्दियागांव में स्वच्छता अभियान शुरू

Wed, 03 Jun 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाली। ग्राम प्रधान प्रेम सिंह के नेतृत्व में आज फल्दियागांव में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पंचायत भवन और मुख्य मार्ग की सफाई की गई। अभियान में महिला मंगल दल की अध्यक्ष चंपा देवी, सभी वार्ड सदस्य और ग्रामीण शामिल हुए। प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि कल ग्राम की जलधारा और पेयजल स्रोतों की सफाई की जाएगी। इसका लक्ष्य स्वच्छ जल और पर्यावरण को बढ़ावा देना है। चंपा देवी ने कहा कि विकास और स्वच्छता के लिए यह सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण है। सरिता देवी, दमयंती देवी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

............
बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रशिक्षण
कर्णप्रयाग। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक सभागार में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने उन्हें सावधानी से काम करने के निर्देश दिए। सभी बीएलओ को गणना प्रपत्र भी बांटे गए। आठ जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। मतदाताओं को प्रपत्र भरकर बीएलओ को वापस लौटाना होगा। यह अभियान मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में विकासखंड के बीएलओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें