फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदनी नेगी ने यूकेपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर बनीं समीक्षा अधिकारी

Wed, 03 Jun 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। मेहलचौरी न्याय पंचायत के सहजकोट निवासी नंदनी नेगी ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी का पद प्राप्त किया। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। नंदनी अपने गांव से 20 किलोमीटर दूर गैरसैंण में अपने बच्चों के साथ रहती हैं। उनके पति भगवान सिंह नेगी एक निजी नौकरी करते हैं। शादी से पहले उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा गैरसैंण में ही हुई थी। इस प्रेरणादायक उपलब्धि पर विधायक अनिल नौटियाल ने हर्ष व्यक्त किया है। ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत और उप प्रमुख लीला धर जोशी ने भी नंदनी की मेहनत की सराहना की। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें