फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मुंदोली में चलाया स्वच्छता अभियान

Tue, 10 Nov 2026 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। अनंत नंदा फाउंडेशन ने मुंदोली गांव में हिमालय स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें 30 से अधिक विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। अभियान में मुंदोली बाजार और आसपास से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। ग्रामीणों और दुकानदारों को प्लास्टिक कचरे के पर्यावरणीय नुकसान के बारे में बताया गया। बांस के कूड़ेदानों का उपयोग कर कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की व्यवस्था की गई। अनंत नंदा फाउंडेशन के संस्थापक कलम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यह अभियान चला। बिष्ट ने कहा कि हिमालय देश की जीवनरेखा है और प्लास्टिक कचरा गंभीर खतरा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने गांव और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठाने की अपील की। फाउंडेशन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी समुदायों का विकास करना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें