फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां अनसूया ने विष्णुप्रयाग में किया पवित्र स्नान

विज्ञापन
गोविंदघाट में अपने भक्तों को आशीर्वाद देती संतानदायिनी माता अनसूया। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
जोशीमठ। संतानदायिनी माता अनसूया गोविंदघाट में अपने भक्तों से विदा लेकर जोशीमठ के मारवाड़ी गांव पहुंची। माता अनसूया रात्रि विश्राम मारवाड़ी में ही करेगी। मां अनसूया ने विष्णुप्रयाग में अलकनंदा में पवित्र स्नान करने के बाद यहां प्रवास के लिए पहुंची टिहरी जिले की मां काली से भेंट की। इस दौरान जय मां अनसूया के जयकारों से जोशीमठ नगरी गुंजायमान हो उठी। मां अनसूया की उत्सव डोली इन दिनों अपने भक्तों और ध्याणियों की कुशलक्षेम पूछने के लिए गांव-गांव भ्रमण कर रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोविंदघाट में ध्याणी (विवाहित बेटी) सुमेधा मेहता के घर पर मां अनसूया की नित्य पूजाएं संपन्न हुई। तीर्थ पुरोहित बलराम तिवारी और पुजारी विनोद सेमवाल ने मां नंदा का श्रृंगार कर शक्ति पूजा संपन्न की। मां अनसूया ने गोविंदघाट क्षेत्र में अपने भक्तों को दर्शन किए। भक्तों ने भी अपनी आराध्य देवी से मनौतियां मांगी। दोपहर बाद मां अनसूया ने जोशीमठ के मारवाड़ी गांव के लिए प्रस्थान किया। जगह-जगह अपने भक्तों को दर्शन देने के बाद मां की डोली शाम चार बजे मारवाड़ी पहुंची। दिवारा यात्रा समिति के महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि मां अनसूया जोशीमठ क्षेत्र में पांच दिनों तक प्रवास करेगी। इस मौके पर प्रबंधक हरेंद्र सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद राणा, देवेंद्र बर्त्वाल, रविंद्र नेगी, प्रदीप बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, नवीन, आकाश, बृजमोहन रावत, महावीर राणा, विजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें