फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवतोली मे भव्य जल-कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
कर्णप्रयाग के देवतोली मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर अलकंनदा-पिंडर नदी के संगम से भव्य - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के देवतोली में आयोजित श्रीमद् भावगत कथा पुराण का भव्य जल-कलश शोभायात्रा और पंचांग पूजा के साथ शुभारंभ हो गया है। बुधवार को प्रात: सेकड़ों की संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने अलकनंदा-पिंडर नदी के तट से कथा स्थल तक श्री हरि नारायण विष्णु के कीर्तन-भजनों के साथ जल-कलश शोभा यात्रा संपादित की। इसके बाद दोपहर को बाल व्यास पंडित आयुष कृष्ण नयन ने श्रीमद् भागवत कथा पुराण की महत्ता का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि महा पुराण के श्रवण से मनुष्य के समस्त सांसारिक कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मौके पर पंडित योगेश्वर प्रसाद थपलियाल, डा. नरेश प्रकाश सती, डा. कमलेश सती, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, अंजू सती, पूजा सती, भुवना देवी, सरोज हटवाल, मनोरमा नैनवाल, रेखा नेगी, राम प्रसाद पुरोहित सहित सेकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें