फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सीआईएसएफ के जवान ने विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे मजदूर पर तानी रिवाल्वर

Fri, 26 Mar 2021 12:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
पीपलकोटी में सीआईएसएफ के जवानों के साथ वार्ता करते परियोजना के मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना पीपलकोटी (444 मेगावाट) में कार्यरत मजदूरों ने कंपनी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान की ओर से उन पर रिवाल्वर तानने का आरोप लगाया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया।

विज्ञापन

 

 

मजदूरों ने बैठक के बाद परियोजना का काम बंद करवा कर कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को ज्ञापन भेजकर आरोपी कर्मी को निलंबित करने और यहां से सीआईएसएफ को हटाने की मांग की।


टीएचडीसी की कार्यदायी संस्था हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे काम करने के लिए कंपनी के गेट पर पहुंचे। वे आपस में बात कर रहे थे कि वहां पर तैनात सीआईएसएफ के जवान को गलतफहमी हुई कि मजदूर उनके बारे में बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

 

पीपलकोटी में परियोजना स्थल पर आपस में उलझते मजदूर और सीआईएसएफ के जवान।

 

विज्ञापन

'सभी गोलियां सीने में उतार दूंगा'

मजदूरों का आरोप है कि जवान ने मजदूर सूरज कुमार के सीने पर अपनी रिवाल्वर तान कर धमकी दी कि इसकी सभी गोलियां सीने में उतार दूंगा। मौके पर मौजूद अन्य मजदूर गोपाल नेगी, समीर शाह, सते सिंह ने विरोध करते हुए इसकी सूचना कंपनी प्रबंधक को दी।

इसी दौरान वहां अन्य मजदूर भी पहुंच गए। मजदूरों ने बैठक कर कार्य बंद करवा दिया। साथ ही कंपनी के गेट के बाहर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद फेडरेशन आफ ऑल इंडिया हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन वर्कर यूनियन ने गृह मंत्री अमित शाह और डीएम को ज्ञापन भेजा।

सड़क पर लगाए हैं बैरियर, खेतों में जाने में होती है दिक्कत

- परियोजना प्रभावित हाट गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल ने कहा कि सीआईएसएफ ने यहां सड़क पर बैरियर लगा रखे हैं, जिससे लोगों को अपने खेतों में जाने में भी दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि यह शांत इलाका है, यहां सीआईएसएफ की जरूरत नहीं है। ज्येष्ठ उपप्रमुख पंकज हटवाल, भाजपा महामंत्री दीपक पंत, नरेंद्र पोखरियाल ने भी मजदूरों का समर्थन करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

बिना पास के कुछ मजदूर परियोजना गेट के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते विवाद हुआ। रिवाल्वर तानने के संबंध में शिकायत आई है। मामले की जांच कराई जाएगी। वहां पर लगे सीसीटीवी को भी चेक किया जाएगा।
- विजय चौहान, इंचार्ज सीआईएसएफ सियासैंण पीपलकोटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें