फोटो
गोपेश्वर। गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति की ओर से बाल कवि कार्तिक तिवारी को गढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। 12 वर्षीय कार्तिक तिवारी चमोली जनपद के गोपेश्वर का निवासी है। वह अभी तक गढ़वाली संस्कृति और रीति रिवाज पर कई कविताओं की रचना कर चुका है। ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम में समिति की ओर से कार्तिक को शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मात्र सात साल की उम्र से ही कार्तिक अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से गढ़वाली बोली के संरक्षण में लगा हुआ है। कार्तिक के पिता सुधीर तिवारी और माता तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी ने बताया कि कार्तिक आम जन को भी गढ़वाली बोली के संरक्षण के लिए प्रेरित करता रहता है। संवाद