फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क निर्माण से खेत, सिंचाई नहर और पेयजल योजना क्षतिग्रस्त

Fri, 05 Jan 2024 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। खनसर घाटी में मेहलचौरी बछुवाबांण मार्ग से पत्थर कट्टा गांव के लिए बन रही सड़क से लोगों के खेत, सिंचाई नहर और पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं डंपिंग जोन नहीं बनाया गया है जिससे सड़क का मलबा गदेरे ही डंप किया जा रहा है। पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से बामण बाखली व खत्री बाखली में पेयजल हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर रावत और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से भेंट कर कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के खिलाफ कार्रवाई करने और समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी, प्रधान देपुरी, बालादत्त, हंसी देवी, खिमुली देवी, जानकी देवी, कलम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें