गोपेश्वर। बाल भवन गोपेश्वर की ओर से उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए पारंपरिक लोक कला एेपण पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 8 से 15 वर्ष आयु वर्ग के करीब 75 बच्चों ने भाग लेकर एेपण कला की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षकों ने बच्चों को एेपण कला का इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और पारंपरिक व आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। बच्चों ने आकर्षक आकृतियां बनाईं। शिविर में सरस्वती चौकी, लक्ष्मी पदचिह्न, वसुधारा और विभिन्न ज्यामितीय पारंपरिक डिजाइनों का अभ्यास कराया गया। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने कहा कि एेपण कला हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। वहीं प्रधानाचार्या अरुणा रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं। प्रशिक्षण के अंत में बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। संवाद