कर्णप्रयाग। विकासखंड के बगोली में फल प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ हुआ।
स्थानीय गिरीश नौटियाल और चंद्रकला नौटियाल की ओर से पहाड़ी उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश से पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत फल प्रसंस्करण केंद्र खोला गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिपंस विक्रम सिंह कठैत ने किया। फल प्रसंस्करण इकाई के प्रबंधक गिरीश नौटियाल ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के सहयोग यह इकाई खुली है। जो कि क्षेत्र कि महिलाओं एवं लोगों को स्वरोजगार का भी एक माध्यम बनेगा। इकाई के माध्यम से अचार, पापड़ आदि बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस मौककेपर ग्राम प्रधान महावीर कनवासी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौचर मुकेश क्षेपंस मनोज रावत, मनवर सिंह ,प्रधान जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।