कैच वर्ड : मनमोहक नृत्य के साथ बच्चे बोले जय हनुमान........
फोटो
गोपेश्वर। पीस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी व हिंदी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ ही विभिन्न योगासनों पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति भी दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर... पर नृत्य की प्रस्तुति दी जिससे माहौल भक्तिपूर्ण हो गया। सभी ने उनके नृत्य को बेहद सराहा। जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र असवाल ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही छात्र-छात्राओं की विज्ञान और कंप्यूटर शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमल राणा, उप प्रधानाचार्य शशि देवली, जिला मत्स्य पालन अधिकारी जगदंबा, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, हरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद