चमाेली जिले के तीन हस्त शिल्पियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उद्योग निदेशालय उत्तराखंड की ओर से देहरादून में आयोजित समारोह में हस्त शिल्पियों को प्रशस्तिपत्र और एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
बिरही गांव की नर्वदा देवी पिछले 15 साल से ऊन के दन और कालीन बनाने में और कोठियालसैंण के रामपुरा गांव की कांति देवी 20 सालों से शॉल बनाने का काम करतीं हैं। जबकि नौटी के दर्शन लाल को काष्टकला के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों पुरस्कृत किया गया।