I
Iविकासखंड के छांतेश्वर महादेव में आयोजित होने वाला छांतेश्वर पर्यटन एवं विकास मेला इस बार स्थगित हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के चलते मेले को स्थगित किया गया है। ग्रामीणों ने बैठक कर यह निर्णय लिया। साथ ही आने वाले समय में मेला आयोजन को लेकर समिति का गठन करते हुए पदमेंद्र सिंह कंडारी को अध्यक्ष मनोनीत किया।I
Iनैनीसैंण के पास स्थित छांतेश्वर महादेव में महाशिवरात्रि पर पौराणिक मेले का आयोजन होता है। लेकिन इस बार महाशिवरात्रि के आसपास बोर्ड की परीक्षाएं होने के चलते मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत की निर्वतमान प्रधान कुसुमलता कंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेला समिति का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि मेला समिति को पंजीकृत किया जाएगा। साथ ही सावन माह या अन्य समय मेला आयोजन के लिए ग्रामीणों की बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।I
Iबैठक में भगवती प्रसाद थपलियाल और रणधीर पुंडीर को उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह भंडारी को महासचिव, पुष्कर सिंह रावत को सचिव, नीलम जुयाल को कोषाध्यक्ष सहित राकेश नेगी, संजय रावत, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह रावत को सदस्य मनोनीत किया गया। पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह भंडारी, नरेंद्र तोपाल,चंडी प्रसाद थपलियाल, सुदर्शन कंडारी और बृजेश बिष्ट को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।I