I
II विकासखंड के कपीरी पट्टी के ग्राम पंचायत किमोली में नौलागैर की शीला पुंडीर का चयन सहायक कृषि अधिकारी के लिए हुआ है। शीला की सफलता पर कपीरी पट्टी सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। शीला के रिश्तेदार देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल से प्रथम श्रेणी के अधिकारी पद से सेवानिवृत्त रणधीर सिंह पुंडीर की बेटी शीला की प्राथमिक शिक्षा रिठोली प्राइमरी स्कूल से हुई। एसजीआरआर कर्णप्रयाग से माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद शीला ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय से कृषि और उद्यानिकी में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम श्रेणी विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण किया है और वर्तमान में जीबी पंत विश्वविद्यालय से ही पीएचडी कर रही हैं।I