फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मुंदाेली गांव के एक महिला से गहनों की सफाई के नाम पर हुई ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। बिहार के कटरिया से मुंदोली गांव पहुंचे दो लोगों ने एक महिला को गहनों की सफाई के नाम पर ठगने का मामला प्रकाश में आया। ग्रामीण बलबीर दानू की शिकायत पर पुलिस दोनों ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को बिहार के कटरिया निवासी संदेशा शाह व वीरेंद्र शाह मुंदोली गांव के नंदी देवी के घर पहुंचे। उस समय नंदी अपने घर में अकेली थी। दोनों ने महिला को गहने की सफाई करने को कहा। महिला झांसे में आ गई। महिला ने अपने सोने का गले के गहने की सफाई करने को दिया। सोने के जेवरात को केमिकल से साफ करने के बाद उस पर हल्दी का लेप लगा दिया। उसके बाद दोनों वहां से चले गए।
लगभग एक घंटे बाद महिला नंदी देवी की बहु घर पहुंची तो उसने हल्दी साफ कर देखा तो उसका वजन बहुत कम होने पर इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। गांव के बलबीर दानू ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष थराली को दी। पुलिस ने दोनों को देवाल बाजार में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने इनके पास से केमिकल बरामद किया। चौकी प्रभारी दिनेश पंवार ने बताया कि जानकारी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें