कर्णप्रयाग। ब्लॉक के घतोड़ा गांव में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने बताया कि रविवार को दीपक सिंह पुत्र माधो सिंह के कमरे में मृत पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर राजस्व पुलिस को मौके पर भेजा गया। सोमवार को राजस्व पुलिस ने कार्रवाई के बाद मृत युवक का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला। परिजनों ने राजस्व पुलिस को बताया कि युवक का विवाह कुछ समय पहले ही हुआ था। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद