फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं, रेफर सेंटर बना सीएचसी नंदानगर

Wed, 25 Nov 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अस्पताल में पर्याप्त भवन और उपकरण लेकिन विशेषज्ञों के पद स्थापना काल से ही खाली
अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद नहीं मिल रही सुविधा, तकनीशियन की तैनाती भी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद सृजित होने के बावजूद आज तक नहीं भरे जा सके हैं। इससे अस्पताल स्थापना काल से ही रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। अस्पताल में भवन और अन्य उपकरण पर्याप्त हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है।
सीएचसी में एक्सरे मशीन भी हैं लेकिन तकनीशियन की तैनाती न होने से इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही यहां जनरल सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग, निश्चेतक, दंत रोग विशेषज्ञ और जनरल ड्यूटी चिकित्साधिकारी के पद सृजित हैं लेकिन आज तक इन पदों पर तैनाती नहीं हो पाई है। अस्पताल में वर्तमान में सिर्फ छह सामान्य डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत और कांग्रेस नेता सुखवीर रौतेला ने कहा कि अस्पताल में सभी जरूरी संसाधन होने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग उठाई। डिप्टी सीएमओ डॉ. वैष्णव कृष्णा ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती के लिए निदेशालय को मांग भेजी गई है। चिकित्सक मिलने पर उन्हें प्राथमिकता वाले अस्पतालों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सीएचसी में 28 से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
नंदानगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। जिला पंचायत की ओर से यहां नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जा रही है। मशीन चेन्नई से लाई जा रही है। एसीएमओ डॉ. वैभव कृष्णा ने बताया कि पहले मशीन 25 नवंबर को स्थापित की जानी थी लेकिन पहुंचने में देरी होने के कारण अब 28 नवंबर को इसका शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट प्रत्येक बुधवार को सीएचसी नंदानगर पहुंचकर मरीजों के अल्ट्रासाउंड करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें