फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशगवार मौसम में भी धीमी पड़ी चार धाम यात्रा

Fri, 17 Jun 2016 09:34 PM IST
गढ़वाल /अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशगवार मौसम और यात्रा मार्ग सुचारु होने के बावजूद चार धाम यात्रा धीमी पड़ गई है। चारों धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। उधर गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा के धीमा पड़ने के लिए यमुनोत्री क्षेत्र के तीर्थ पुरोहितों और यात्रा कारोबारियों ने कुछ टीवी चैनलों को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि यात्रा को लेकर इन चैनलों ने दुष्प्रचार किया है। बदरीनाथ में मौसम का एलर्ट इसकी वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को 3489 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम में दर्शन किए। अभी तक धाम में 3,88,832 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। मंदिर समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि धाम में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग का अलर्ट जारी होने से यात्रियों की संख्या घटी है। उधर, हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए गोविंदघाट से 1751 सिख तीर्थयात्री घांघरिया पहुंचे। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब धामों में शुक्रवार को मौसम सामान्य बना रहा।

उत्तरकाशी/बड़कोट। मई आखिरी हफ्ते से जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहने पर भी यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारु है। इस साल यात्रा सीजन शुरू होने से पहले बीआरओ और राजमार्ग निर्माण खंड ने यात्रा मार्ग को चाक चौबंद कर लिया था। यही कारण है कि बीच में मूसलाधार बारिश के बावजूद यातायात में व्यवधान नहीं आया है। बारिश के साथ मौसम खुशगवार होने और यात्रा व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने के बावजूद यात्रा में निरंतर गिरावट आती जा रही है। शुक्रवार को महत 563 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 1301 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। यमुनोत्री मंदिर समिति के पवन प्रकाश उनियाल, मनमोहन उनियाल, आशीष, प्रीतम उनियाल, यात्रा कारोबारी भरत चौहान, विशालमणि रतूड़ी, आनंद राणा, मोहन पंवार आदि ने सभी स्थितियां अनुकूल होने पर भी यात्रा ठप पड़ने के लिए कुछ मीडिया चैनलों को जिम्मेदार ठहराया। उत्तराखंड में बरसात के बावजूद चाक चौबंद व्यवस्थाओं का प्रचार किया जाता तो यात्रा पर इस तरह ब्रेक नहीं लगता। उन्होंने सरकार से इस तरह के दुष्प्रचार पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को 3207 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। धाम में अभी तक 232401 यात्री दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें