फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत चार में कोरोना के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/उत्तरकाशी। चमोली जिला अस्पताल के डॉक्टर के साथ ही जिले के चार अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण मिलने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केके सिंह ने बताया कि चारों लोगों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिए गए हैं। वहीं उत्तरकाशी जिले में तीन संदिग्ध भर्ती हैं।
विज्ञापन

चमोली जिले में 2037 लोग अभी होम क्वारंटीन हैं, जबकि कर्णप्रयाग व कालेश्वर में आठ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अभी जिले में एक भी कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई है। सीएमओ डा. केके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के एक डॉक्टर की तबियत खराब हो रही थी, उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत थी। साथ ही बाहर से आए तीन अन्य लोगों में भी यही शिकायत मिली। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा है।
उत्तरकाशी में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अभी तीन संदिग्ध भर्ती हैं। इनके सैंपल आज जांच के लिए भेजे जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीपी जोशी ने बताया कि जिले से अभी तक भेजे गए सभी 16 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अभी मलेशिया के एक पर्यटक को गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रखा है। इनके अलावा आयुर्वेदिक अस्पताल में छह और बड़कोट में दो लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें