स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी की ओर से स्यूण गांव की ग्राम प्रधान मनोरमा देवी के अनुरोध पर गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 150 से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाई दी गई। मौसम का मिजाज बदलने से कई गांवों में ग्रामीण बुखार, खांसी, जुखाम, सिरदर्द व अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में कोरोना का भय बना हुआ है। डा. विकास पोखरियाल और डा. दीक्षा उनियाल ने बताया कि गांवों में कई ग्रामीण मौसमी बुखार से पीड़ित हैं। इस मौके पर अस्पताल के पालक अतुल शाह, व्यवस्थापक रोहन सिंह, कुलबीर बिष्ट, फार्मेसिस्ट ताजवीर सती, जयदीप, सरिता, कमला देवी, नीरजा देवी, आशा कार्यकत्री रजनी देवी, अरुण, धीरज, नरेंद्र, हेमंत, सूर्यप्रकाश, अरविंद आदि मौजूद थे।