फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली के पवन का पेटेंट अधिकारी के पद पर चयन

Sun, 29 Dec 2024 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली के दशोली ब्लॉक स्थित बराली गांव निवासी पवन सिंह बिष्ट का चयन पेटेंट अधिकारी के पद पर हुआ है। 13 जनवरी से उनका प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) की ओर से भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। पवन ने इस परीक्षा में चयनित हुए 550 युवाओं में से अखिल भारतीय स्तर पर सातवीं और अपने ट्रेड मैकेनिकल में चयनित 99 अभ्यर्थियों में प्रथम रैंक हासिल की है। पंतनगर से बीटेक और आईआईटी मंडी से एमटेक कर चुके पवन ने 12वीं की परीक्षा एसजीआरआर गोपेश्वर से उत्तीर्ण की थी। पवन के पिता गजपाल सिंह बिष्ट सेना से सेवानिवृत्त हैं और मां मुन्नी देवी गृहणी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें