फोटो
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बीएड विभाग की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमता की भूमिका उचित या अनुचित’ पर छात्र-छात्राओं ने पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में तीलू रौतेली सदन से कोमल प्रथम, दिशांत द्वितीय और श्रीदेव सुमन सदन से अमीषा तृतीय रहीं। विभाग प्रभारी प्रो. चंद्रावती जोशी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता का मूल लक्ष्य मानव बुद्धि की नकल करना और जटिल मानवीय कार्यों को अधिक कुशलतापूर्वक व तेजी से पूरा करना है। इस अवसर पर डॉ. एसपी उनियाल, डॉ. दिगपाल कंडारी, डॉ. वंदना लोहनी, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. कुलदीप नेगी, डॉ. सरिता पंवार और डॉ. सबज कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे। संवाद