फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: औली मार्ग पर दूसरे दिन भी फंसे रहे पर्यटकों के वाहन, जमी बर्फ पर नहीं चल पा रहे

Tue, 11 Jan 2022 09:09 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

औली में तीन दिनों तक लगातार बर्फबारी हुई, जिससे मार्ग पर बर्फ जमी है। बर्फ जमने के साथ ही उसके ऊपर पाला भी जम गया है, जिससे मार्ग बहुत फिसलन भरा बना है। टीवी टावर से ऊपर मार्ग बहुत ही खतरनाक बना है।
विज्ञापन
चमोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औली-जोशीमठ मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। बर्फबारी के कारण पर्यटकों के वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


औली में तीन दिनों तक लगातार बर्फबारी हुई, जिससे मार्ग पर बर्फ जमी है। बर्फ जमने के साथ ही उसके ऊपर पाला भी जम गया है, जिससे मार्ग बहुत फिसलन भरा बना है। टीवी टावर से ऊपर मार्ग बहुत ही खतरनाक बना है। औली घूमने आए पर्यटकों के वाहन मंगलवार को भी औली से नीचे नहीं आ पाए। कई वाहन बर्फ में जगह-जगह फंसे हुए हैं। ऐसे में पर्यटक वाहन छोड़कर पैदल ही जोशीमठ पहुंच रहे हैं। 

लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द मार्ग से बर्फ हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें