फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: नीति घाटी के मेहरगांव में चार आवासीय मकानों में लगी भीषण आग, जलकर राख हुए आशियाने

Wed, 17 Dec 2025 10:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

चार आवासीय मकानों में अचानक आग लग गई। इस दौरान सभी मकान स्वाह हो गए। 
विज्ञापन
मकानों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जनपद में नीती घाटी के मेहरगांव कैलाशपुर में चार आवासीय मकानों में अचानक आग लग गई। इस दौरान सभी मकान स्वाह हो गए। 

विज्ञापन


इन दिनों इन गांवों के ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों पर जनपद के निचले क्षेत्रों में हैं, जबकि कुछ लोग गांव में ही हैं। मकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर मलारी में स्थित चौकी से आईटीबीपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। मगर आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


Chamoli Accident: कुराड पार्था मोटर मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, आठ लोग थे सवार
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्र शेखर वशिष्ठ ने बताया कि मकानों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आजकल लोगों ने अपने मकानों को छोड़ा हुआ है। गांव में भालू ने कुछ घरों को नुकसान पहुंचाया है। इसी को देखने कुछ लोग गांव में गए थे। आईटीबीपी को मौके पर भेजा गया है। आग बुझने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें