फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को विधानसभा भवन में जाने से रोका

Tue, 19 Aug 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को विधानसभा भवन में जाने से रोका
भराड़ीसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में मानसून सत्र के दौरान चमोली के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट विधानसभा भवन तक नहीं पहुंच सके। उनके पास विधानसभा परिसर तक जाने के लिए अधिकृत प्रवेश पास नहीं था जिस कारण सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें लौटा दिया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य भी थे।
विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बिना प्रवेश पास के किसी को भी दिवालीखाल बैरियर से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। मंगलवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट वाहन से विधानसभा भवन जा रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें दिवालीखाल में बैरियर पर रोक दिया। उनका वाहन गेट से कुछ आगे चले गया था लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वहीं रोक दिया और पास दिखाने के लिए कहा लेकिन प्रवेश पास नहीं मिला। उन्होंने अपना परिचय देकर अंदर जाने का अनुरोध किया लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने बिना पास के जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद वे गेट से ही लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा भवन की सीढि़यों से पानी का रिसाव, बनी फिसलन

भराड़ीसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के मुख्य द्वार के सामने की कुछ सीढि़यों से पानी का रिसाव हो रहा है। ऐसे में सीढि़यों पर फिसलन हो गई है। एक जगह पर सीढ़ी की टाइल्स भी उखड़ गई है। यहां विधानसभा भवन परिसर के साथ ही अन्य भवन ढलान वाली भूमि पर बने हैं। मुख्य भवन के पीछे वन क्षेत्र है। जहां बांज का जंगल है। इधर, भू वैज्ञानिक डॉ. एसपी सती का कहना है कि निरीक्षण के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। बुधवार को इसका निरीक्षण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें