फोटो
जिला पंचायत सभागार में हुआ आयोजन, नियुक्तिपत्र दिए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले को 28 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) मिल गए हैं। मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें नियुक्तिपत्र सौंपे गए।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअली उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी एएनएम अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पालन कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में सहयेाग करें। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त एएनएम को नियुक्तिपत्र दिए। मोहन नेगी ने कहा कि सभी एएनएम जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों को सुचारु रूप से चलाने और दूरस्थ क्षेत्र की गर्भवती व नौनिहालों के टीकाकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपरवाण, जिला हेल्थ विजिटर गंगोत्री रड़वाल, अपर प्रतिरक्षण अधिकारी रचना और जिला आईईसी समन्वयक उदय सिंह रावत आदि मौजूद रहे।