ज्योतिर्मठ। मौसम का मिजाज बदलते ही मंगलवार को औली में जमकर बर्फबारी हुई जिससे यहां घूमने आए पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। पर्यटकों ने जमकर बर्फ का लुत्फ उठाया।
पिछले कई दिनों से बर्फबारी नहीं होने से औली के निचले क्षेत्रों की बर्फ पिघल चुकी थी जिससे पर्यटकों को दस नंबर टावर व गोरसों की तरफ जाना पड़ रहा था। मंगलवार को यहां पहुंचे पर्यटकों को निचले क्षेत्रों में बर्फबारी को देखने का मौका मिला। हालांकि औली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, उसके बावजूद पर्यटक यहां घूमते रहे। बड़ी संख्या में पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट का भी आनंद उठाया। संवाद