फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर चमोली चाड़ा में एक घंटे लगा जाम

Tue, 10 Oct 2023 08:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली चाड़ा पर लगा वाहनों का जाम।&nbsp
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली चाड़ा में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
बदरीनाथ धाम की यात्रा इन दिनों चरम पर है। यहां अधिक संख्या में तीर्थयात्री आ रहे हैं जिससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। साथ ही चमोली चाड़ा के पास हाईवे की हिल का काम पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण यहां बार-बार जाम लग रहा है। मंगलवार को दोपहर में चमोली चाड़े पर हाईवे पर जाम लग गया और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की कतार चमोली बाजार से काफी पीछे तक पहुंच गई। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। दोपहर करीब एक बजे लगा जाम दो बजे खुल पाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें