फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 14 आयु वर्ग में चमोली-देहरादून की टीमें जीतीं

Mon, 02 Nov 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न आयु वर्गों में 11 मैच खेले गए। अंडर 19 वर्ग में पहला मैच चमोली और नैनीताल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें चमोली की टीम ने 25-14 और 25-12 के दो सेटों में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के तहत दूसरा मैच अल्मोड़ा और देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा ने 25-16 व 25-08 से जीत दर्ज की।

 नैनीताल और पौड़ी की टीमों के बीच हुए मैच में नैनीताल की टीम ने 26-24 व 25-17 से जीत दर्ज की। देहरादून व टिहरी की टीमों के बीच हुए मैच में देहरादून 25-20 व 25-22 से जीता। चमोली-अल्मोड़ा की टीमों के बीच हुए पांचवें मुकाबले में अल्मोड़ा की टीम ने 25-20 व 25-16 से जीत दर्ज की।

छठवें मैच में टिहरी ने पौड़ी को 25-25, 25-16 व 25-22 के तीन सेटों में पराजित किया। अंडर 17 वर्ग में चमोली और टिहरी की टीमों के बीच हुए मैच में चमोली की टीम ने 25-04, 25-04 के दो सेटों में पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


 देहरादून और टिहरी की टीमों के बीच खेले गए दूसरे मैच में देहरादून 25-12, 25-15 से जीती। चमोली और देहरादून में देहरादून की टीम ने 25-21, 30-28 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर 14 वर्ग में चमोली और टिहरी के बीच हुए मुकाबले में चमोली ने 25-20, 25-08 सेटों में मैच जीत लिया। दूसरा मैच देहरादून व यूएस नगर के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने 13-25, 25-23 व 25-23 अंकों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

खेल समन्वयक केसी पंत, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी सिंह, लता झिंक्वाण, ममता बिष्ट, सीमा रावत, योगेंद्र बर्त्वाल, अजय कप्रवाण, अजय फर्स्वाण, दीपक तिवारी, कमल किशोर चौहान और अजीत नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें