फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली : जांच में 186 नामांकन रद्द, 4203 सही मिले

Thu, 10 Jul 2025 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू, आज फाइनल प्रत्याशियों की सूची होगी जारी
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के छह दावेदारों ने नाम वापस लिए

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकनपत्रों की जांच में 4203 नामांकन सही मिले जबकि 186 पत्र निरस्त किए गए। अब बृहस्पतिवार से नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत जिला पंचायत सदस्य के छह दावेदारों ने नाम वापस लिया है। शुक्रवार को नामवापसी के बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची तैयार होगी।
चमोली जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 4389 नामांकनपत्र भरे गए। नामांकनपत्रों की जांच में जिला पंचायत सदस्य के लिए भरे गए सभी 138 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य के छह दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। वहीं ग्राम प्रधान के 16 नामांकन निरस्त किए गए जबकि 1654 वैध मिले। क्षेत्र पंचायत के 12 नामांकनपत्र रद्द और 790 रही मिले। सदस्य ग्राम पंचायत के 158 नामांकन रद्द किए गए और 1621 के नामांकन सही पाए गए। शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रथम चरण के मतदान वाले प्रत्याशियों को 14 जुलाई और द्वितीय चरण के मतदान वाले प्रत्याशियों को 18 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया चल रही है। जिले में शांतिपूर्ण और सफल मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



रुद्रप्रयाग जिले में अलग-अलग पदों के 102 नामांकन निरस्त
रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकनप्रपत्रों की जांच पूरी हो गई है। जिले में अगस्तयमुनि, ऊखीमठ और जखोली ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के 2419, ग्राम प्रधान के 333, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 115 और जिला पंचायत सदस्य के 18 पदों के लिए 2131 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। तीन दिनों तक चली नामांकनप्रपत्रों की जांच में अलग-अलग पदों के लिए कुल 102 नामांकन निरस्त किए गए। इसमें पंचायत सदस्य के 94, प्रधान के 5, क्षेपंस के 2, जिला पंचायत सदस्य का एक आवेदन शामिल है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। संवाद

प्रमाणपत्रों को निरस्त करने की उठी मांग

नारायणबगड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी सीट पर दावेदारों के ओबीसी प्रमाणपत्रों को लेकर पैतोली डुंगरी के ओबीसी समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए उपजिलाधिकारी थराली को ज्ञापन दिया। उन्होंने इन दावेदारों के ओबीसी प्रमाणपत्रों को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि नारायणबगड़ ब्लॉक में कोठली जिला पंचायत सीट इस बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है। इस पूरे क्षेत्र में पैतोली डुंगरी में सबसे ज्यादा ओबीसी परिवार रहते हैं और कोठली सीट पर ओबीसी महिला आरक्षित सीट होने के बाद पांच लोगों ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कराया है। इन सब दावेदारों में शांतिदेवी जातीय आरक्षण के कारण ओबीसी हैं। वहीं अन्य दावेदारों के मायके क्षेत्र ओबीसी घोषित होने के कारण वह ओबीसी आरक्षित सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। सूरज गुसाईं, मनोज गुसाईं, इंद्रसिंह गुसाईं, चन्द्रसिंह, अजय, दिनेश, मनवर सिंह, लक्ष्मण सिंह ने एसडीएम थराली से ओबीसी प्रमाणपत्रों को निरस्त करने की मांग की। वहीं इस प्रकरण पर उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने बताया मामले में जिले के शासकीय अधिवक्ता से विधिक राय मांगी गई है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें