फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों के न आने से दिव्यांगों के नहीं बने प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित शिविर में डॉक्टरों की टीम न आने से शिविर में पहुंचे 41 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र नहीं बन पाए। दूर-दूर से आए दिव्यांगों को घर बैरंग लौटना पड़ा। शिविर में 376 पेंशन का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से शिविर का खूब प्रचार-प्रसार किया गया था। शिविर में कई दिव्यांग पहुंचे थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम के न आने से शिविर में पहुंचे दिव्यागों को बैरंग लौटना पड़ा। पूर्व विधायक डा. जीतराम ने डॉक्टरों की टीम न आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस बारे में डीएम से शिकायत की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि शिविर में 376 पेंशनरों का सत्यापन, 22 वृद्धावस्था पेंशन, 14 विधवा पेंशन, दो तीलू रौतेली पेंशन, चार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, चार छात्रवृत्ति सहायता, छह विवाह सहायता, 24 श्रमिक पंजीकरण, दो अनाथ बच्चे को सहायता व 48 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से खाते लिंक किए गए। शिविर में प्रमुख दर्शन दानू, कनिष्ठ उपप्रमुख हीरा सिंह, विपिन राणा, विजय चंद्र, थान सिंह कठैत, महेंद्र कुंजवाल, एडीओ दलेबु लाल, कलम बिष्ट, रमेश चंदोला, रमेश गड़िया, वीपी पंत, सोबन खत्री, हरेंद्र गड़िया आदि मौजूद रहे।
बहुउद्देशीय शिविर में 412 पेंशनरों का भौतिक सत्यापन
थराली। समाज कल्याण विभाग गोपेश्वर की ओर से थराली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 412 पेंशनरों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही 63 लोगों के पेंशन फार्म जमा किए गए, जिसमें वृद्धावस्था के 32, विधवा के 18 व विकलांग के 13 फार्म स्वीकृत हुए। सहायक समाज कल्याण अधिकारी विपिन राणा ने किसान पेंशन, परित्यक्ता पेंशन, तीलू रौतेली पेंशन, दिव्यांग पेंशन और अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में कृषि विभाग एवं श्रम विभाग के स्टॉल भी लगाए थे। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, बीडीओ अशोक शर्मा, विजय, थान सिंह कठैत, अरुण कुमार, एडीओ पंचायत दीप प्रकाश किमोठी, राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें