फोटो
गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर के सभागार में आयोजित दो दिवसीय बैंक सखी प्रशिक्षण में वित्तीय समावेश और वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं को ऑडियो वीडियो के माध्यम से बताया गया। प्रशिक्षण में देवाल, थराली, गैरसैंण, पोखरी व नंदानगर के महिला समूहों की 48 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। समापन पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए। जिला मिशन प्रबंधक/जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत ने बैंक सखियों को एनआरएलएम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय संदर्भदाता गगन बिहारी भूनिया, ग्रामीण वित्तीय समन्वयक संजय पुरोहित, डीटी विजय काला, पंकज बिष्ट, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद