फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वंचित गांवों को मेरा गांव मेरी सड़क योजना में जोड़ें

Tue, 03 Jun 2025 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मंगलवार को मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने निर्देश दिए कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़कों की सूची तैयार करें। साथ ही योजनाओं में सड़कों की पुनरावृत्ति को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा। सड़क सुविधा से वंचित गांवों को योजना में वरीयता दी जाए। उन्होंने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को आपस में समन्वय बनाकर प्रस्तावित सड़कों की जांच करने के लिए कहा ताकि योजनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें