फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फील्ड कर्मियों को दिया जा रहा जनगणना का प्रशिक्षण

Thu, 19 Mar 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में जनगणना को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेते एडीएम विवेक प्रकाश। स्रोत सूचना
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जनगणना की तैयारियों के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से फील्ड कर्मियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 30 फील्ड कर्मियों को जनगणना संबंधी जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला सभागार में जनगणना कर्मियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि 18 से 20 मार्च तक यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहली बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण व आवास गणना और दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। प्रशिक्षण में कर्मियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से सटीक डेटा संकलन, जीपीएस तकनीकी से गणना ब्लॉक का सही सीमांकन, जाति, सामाजिक व आर्थिक डेटा की सही प्रवृष्टि, सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल रिकार्ड प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस दौरान मास्टर ट्रेनर व मुख्य कृषि अधिकारी चमोली जयप्रकाश तिवारी, जिला सूचना अधिकारी विज्ञान सुशीला सहित सभी फील्ड ट्रेनर व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें