राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। आदिबदरी, ढमकर, नगली, स्यालकोट, भलसों, खाल, सुगड़, बेड़ी, खेती, रंडोली, मालसी में गांधी जयंती पर शिक्षकों ने बापू व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी, एनटी रवि साह, प्रदीप थपलियाल, नरेंद्र चाकर, एएस नेगी, टीएस खत्री, बीरेंद्र कंसवाल थे।