एंटीजन जांच में स्टेट बैंक के तीन कर्मचारी संक्रमित मिलने पर चार अक्तूबर तक बैंक बंद कर दिया गया है। शाखा प्रबंधक मोहित चनियाल ने कहा कि बैंक के अन्य छह कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए श्रीनगर भेजे गए हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर पांच अक्तूबर से बैंक में लेनदेन शुरू हो पाएगा।