फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भवनों में बढ़ी दरारों का सीबीआरआई ने शुरू किया सर्वे

Sun, 05 Oct 2025 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ : यलो जोन के करीब 60 भवनों में दरारें बढ़ने की प्रशासन को मिली थी शिकायत
सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। नगर के भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) ने फिर से सर्वे शुरू कर दिया है। इन क्षेत्रों में भवनों की दरारें बढ़ने की शिकायत पर प्रशासन यह सर्वेक्षण करवा रहा है।
विज्ञापन

नगर में जनवरी 2023 में भू-धंसाव से कई मकानों में दरारें आ गई थीं। इस पर प्रशासन ने ग्रीन जोन वाले मकानों को सुरक्षित, ब्लैक या रेड जोन वाले असुरक्षित और यलो जोन वाले घरों को सुरक्षित श्रेणी में बांटा था। इस बीच प्रशासन को यलो जोन के करीब 60 घरों में दरारें बढ़ने की शिकायत मिली थी। इस पर प्रशासन ने सीबीआरआई से इन घरों का सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया था। रविवार को सीबीआरआई की टीम ने यलो जोन के इन घरों का सर्वे शुरू कर दिया है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि जिन 60 मकानों में दरारें बढ़ने की शिकायत मिली थी उनका रविवार से सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें