फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीन छात्राओं पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Wed, 07 Aug 2024 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में एक कॉलेज की तीन छात्राओं की ओर से एक युवक और युवती का फर्जी अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि तीनों छात्राओं ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने गोपेश्वर थाने में तीनों के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि एक कॉलेज में अध्ययनरत तीन छात्राओं ने उसके एक परिचित युवक के साथ कोई वीडियो बनाया और उसे एडिट कर अश्लील बना दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया और उसके कमेंट में अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया है। आरोप है कि छात्राओं ने एक फेक आईडी बनाई जिस पर वह वीडियो डाला गया। गोपेश्वर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर तीनों छात्राओं के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे जोशीमठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें