फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन के बजाय शराब के नशे में घूमने वाले पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को रेवाड़ी (हरियाणा) से रायकोट गांव आए मोहन सिंह (32) पुत्र जगत सिंह को डॉक्टरों ने 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी थी, लेकिन वह शराब के नशे में गांव में घूम रहा था। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर एसआई जसपाल सिंह, आरक्षी रविंद्र सिंह व हरेंद्र सिंह द्वारा आरोपी को एंबुलेंस की मदद से गैरसैंण अस्पताल लाया गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के बाद उसे संस्थागत क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना गैरसैंण में आईपीसी की धारा 188, 269 व आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें