बाजार में बढ़ रही लोगों की अनावश्यक भीड़ को देखते हुए व्यापार संघ ने सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने बताया कि बाहरी राज्यों से प्रवासियों का आना लगातार जारी है। जिले के भीतर व बाहर आने-जाने वाले सभी प्रवासियों को यहां मेला मैदान में एकत्र करके उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना किया जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा को देखते हुए व्यापार संघ ने शनिवार से लेकर 31 मई तक दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है।