फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हेलंग बाईपास वायरल वीडियो मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरओ के कमांडर ने कहा-निर्माण में नहीं किया है विस्फोट का प्रावधान
विज्ञापन


हेलंग-मारवाड़ी बाईपास के निर्माण में पहाड़ी को विस्फोट से उड़ाए जाने का वीडियो वायरल होने पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना जोशीमठ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हेलंग बाईपास का निर्माण वर्ष 2022 से शुरू हुआ था। जोशीमठ भू-धंसाव होने पर पांच जनवरी को बाईपास का निर्माण रोक दिया गया था। अब शासन-प्रशासन की अनुमति के बाद पांच जून से दोबारा बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण शुरू होने के बाद से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें जिसमें पहाड़ी को विस्फोट से उड़ाया दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को हेलंग-बाईपास का बताया जा रहा है। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि हेलंग बाईपास मार्ग का निर्माण मशीनों और मेन पावर के जरिए किया जा रहा है। मार्ग निर्माण से लेकर अभी तक एक भी विस्फोट नहीं किए गए हैं। वायरल वीडियो हेलंग बाईपास का नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें