फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जरों ने रेंज अधिकारी समेत 10 के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 24 Jun 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से वन क्षेत्र के अंतर्गत भुलकणा तोक में गुर्जरों की छानियों को ध्वस्त कर दिया गया। इससे गुस्साए गुर्जरों ने विभागीय अधिकारियों पर छानी तोड़ने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाना गोपेश्वर में नागनाथ रेंज के रेंज अधिकारी समेत 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


ऋषिकेश के मोतीचूर में रहने वाले गुर्जर छह माह तक चोपता के भुलकणा तोक में छानियां बनाकर रहते हैं। ये गोपेश्वर में दुग्ध व्यवसाय करते हैं। गुर्जर मीर हजमा, मोहम्मद रफी, सुलेमान और अब्दुल गनी की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार 21 जून को वन रेंज अधिकारी और वनकर्मी भुलकणा तोक स्थित उनकी छानी में पहुंचे।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और दूध गिरा दिया। उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई। गुर्जरों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 वहीं वन रेंज अधिकारी कुंदन सिंह का कहना है कि मामले में किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर छानियों को हटाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें