कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज लंगासू में आईएएस एकेडमी की ओर से कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। एकेडमी के फाउंडर जीएस रावत ने बताया कि कॅरिअर काउंसलिंग के जरिए छात्र-छात्राओं को अपने पसंदीदा क्षेत्र में जाने के बारे में जानकारी प्राप्त होती है जिससे वह आसानी से उस क्षेत्र में कॅरिअर बना सकते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद सेमवाल, अध्यापक सुरेंद्र भगत आदि मौजूद रहे। संवाद
जीआईसी लाटूगैर को मिला फर्नीचर
गैरसैंण। जीआईसी लाटूगैर के छात्र-छात्राओं को नया फर्नीचर मिल गया है। यहां बीते जुलाई माह में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने विद्यालय में फर्नीचर के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की थी। जिसके तहत अब विद्यालय में नया फर्नीचर पहुंच गया है। जीआईसी के पीटीए अध्यक्ष पुष्प राज नेगी ने कहा कि फर्नीचर की उपलब्धता से सभी विद्यार्थियों को कक्षाओं में बैठने की समुचित सुविधा प्राप्त हो गई है। संवाद