सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को मारी कार ने टक्कर, एक घायल
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बीती देर रात बदरीनाथ से आ रही एक कार ने बदरीनाथ हाईवे पर गांधीनगर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी जिसमें कार सवार युवक घायल हो गया। साथ ही किनारे खड़े तीन दोपहिया और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
दुकानदार अकील अहमद ने बताया कि रात को जोर की आवाज आने पर वो सड़क में आए तो एक कार चालक वाहनों को टक्कर मारकर भाग रहा था, ऐसे में उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन स्वामी को सूचना दी। पुलिस हेल्प नंबरों पर सूचना देकर टक्कर मारने वाले कार चालक को गौचर से पकड़ लिया। इसमें एक युवक घायल था, जिसे उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह युवक को अस्पताल से छुट्टी मिलने और क्षतिपूर्ति पर राय बनने के बाद मामला शांत हुआ। संवाद