फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो घायल

Mon, 12 Dec 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के खत्याड़ी-कंडारा मोटर मार्ग हुई कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ग्राम फिरोजपुर निवासी सुंदर त्यागी (36) पुत्र कालीचरण अपनी ससुराल खत्याड़ी आए थे। सोमवार सुबह सुंदर खत्याड़ी निवासी महेंद्र सिंह (23) पुत्र रघुनाथ सिंह और रुद्रप्रयाग के थापलगांव निवासी नरेंद्र सिंह (35) पुत्र चंद्र सिंह के साथ खत्याड़ी से कंडारा की ओर आ रहे थे, तभी खत्याड़ी मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर खाई में जा गिरी।

सूचना पर तहसीलदार विपिन पंत, नायब तहसीलदार राकेश कुमार और राजस्व उपनिरीक्षक हरीश पोखरियाल घटनास्थल पर पंहुचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला, लेकिन हालत नाजुक होने से सुंदर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र सिंह को हायर सेंटर ले जाया गया। तीसरे घायल महेेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना की खबर मिलते ही पाखी और पीपलकोटी क्षेत्र के ग्रामीण घायलों को खाई से निकालने के लिए दौड़ पड़े। करीब आधे घंटे बाद जोशीमठ से आईटीबीपी जवानों की टीम भी मौके पर पहुंची। जबकि जोशीमठ थाना पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और आईटीबीपी के जवानों ने स्वयं रेस्क्यू कर घायलों को खाई से हाईवे तक पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शी पाखी गांव के पूर्व प्रधान कुंवर सिंह पंवार ने बताया कि जिस स्थान पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वहां सड़क भी सही हालत में और चौड़ी थी।कार दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन

इधर, जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. वीके शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में घायल मंजू देवी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं।

अंशुल के भी सिर में चोट लगी है। घायलों के सीटी स्कैन की आवश्यकता थी, जिसे देखते हुए दोनों घायलों को हिमालयन हास्पिटल देहरादून रैफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें