फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक करते हुए कार खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलंग सड़क पर शनिवार सुबह बैक करते समय एक मारुति करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक मनोज नेगी (34) पुत्र शिव सिंह निवासी सेलंग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि हादसा सुबह छह बजे हुआ।
विज्ञापन

खाई में गिरने से स्कूटी सवार की मौत
देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर साकनीधार के समीप एक स्कूटी सवार की खाई में गिरने से मौत हो गई।
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि रामजय सिंह पुत्र स्व. भगत सिंह (55 वर्ष) की साकनीधार में बेकरी की दुकान है। शुक्रवार रात को वह स्कूटी से सामान लेने सौड़पानी गया था। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना बछेलीखाल पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद साकनी गांव के पास एक स्कूटी सड़क पर पलटी मिली। पुलिस ने खाई में चार घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर रामजय सिंह का शव खाई से निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें