फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरकर चट्टान के बीच अटकी कार, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदकेशरी-जोला मोटर मार्ग पर कल्याणी के पास एक ऑल्टो कार असंतुलित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई और चट्टान के बीच फंस गई। हादसे में पंकज (24) पुत्र विशंबर प्रसाद, ग्राम-जोला घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे कार को बांधा और घायल को निकालकर 108 वाहन से सीएचसी थराली पहुंचाया। सीएचसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पूनम टम्टा ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और चट्टान के बीच अटक गई। यदि कार चट्टान के बीच नहीं अटकती तो 400 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरती। गांव के लोगों ने ये देखा तो उन्होंने मौके पर जाकर पहले कार को रस्सियों से बांधा और फिर चट्टान पर जाकर कार में फंसे युवक को निकालकर सड़क तक लाए और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें