फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह बिष्ट का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह बिष्ट का 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शनिवार दोपहर को अलकनंदा नदी के तट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग तहसील के श्रीकोट गांव में जन्मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह बिष्ट वर्ष 1940 में सेना में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे तीन बेटियों और उनके भरेपूरे परिवार को शोकाकुल छोड़ गए हैं। वह गौचर में अपनी दूसरी बेटी कमला बिष्ट और दामाद सुरेंद्र बिष्ट के साथ रहते थे। शनिवार सुबह 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके भतीजे एडवोकेट रघुवीर सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान एसडीएम वैभव गुप्ता, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें